रीवा में हादसे के बाद बवाल: चिरहुला नाथ पेट्रोल पंप में तोड़फोड़, FIR पर शर्त से बढ़ा विवाद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रीवा में हादसे के बाद बवाल: चिरहुला नाथ पेट्रोल पंप में तोड़फोड़, FIR पर शर्त से बढ़ा विवाद

रीवा, गुढ़ | अरविन्द तिवारी। खबर डिजिटल- रीवा जिले के गुढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए। नेशनल हाईवे 39 पर ऑटो और यूपी पासिंग स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में गणेश शंकर पाण्डेय (निवासी पकरा, थाना गुढ़) की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4–5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने गुढ़ स्थित चिरहुला नाथ फिलिंग स्टेशन को निशाना बना लिया। पेट्रोल पंप पर जमकर तोड़फोड़ की गई, कर्मचारियों से मारपीट की गई और लाखों रुपये के नुकसान का आरोप लगाया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम को बढ़ावा देने बोट मुंबई के साथ किया MoU - Khabar Digital

पेट्रोल पंप संचालक ने पत्रकार वार्ता में आदर्श पांडे सहित दो अन्य लोगों पर मारपीट, अभद्रता और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। संचालक का कहना है कि पुलिस सीधे तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय सड़क जाम करने वाले 11 लोगों के नाम एफआईआर में शामिल करने की शर्त रख रही है। उनका आरोप है कि जब तक इन नामों को नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी।

इस शर्त को लेकर अब पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। प्रबंधन का कहना है कि जिन लोगों ने पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ की, उनके खिलाफ नामजद कार्रवाई होनी चाहिए।

मामले ने कानून-व्यवस्था और न्याय प्रक्रिया को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सवाल यह है कि क्या सड़क हादसे का गुस्सा कानून हाथ में लेने का आधार बन सकता है, और क्या एफआईआर दर्ज करने की शर्तें न्याय प्रक्रिया को और उलझा रही हैं?

यह भी पढ़ें: राजगढ़ के इकलेरा गांव में मारपीट का वीडियो वायरल, सरपंच पर कथित पत्रकार से अभद्रता का आरोप – Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

19 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

रीवा में हादसे के बाद बवाल: चिरहुला नाथ पेट्रोल पंप में तोड़फोड़, FIR पर शर्त से बढ़ा विवाद | Khabar Digital | Khabar Digital