रीवा में 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव: 2.45 लाख करोड़ का निवेश, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

रीवा में 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव: 2.45 लाख करोड़ का निवेश, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

रीवा में 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव: आज 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों पर बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में 2.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और 3 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, "हमारी सरकार के गठन से ही हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं कि प्रदेश के हर युवा के हाथ में रोजगार हो और औद्योगिक निवेश के जरिए उन्हें नए अवसर मिलें। आईटी सेक्टर से लेकर एमएसएमई, हेवी इंडस्ट्री और फूड इंडस्ट्री तक सभी क्षेत्रों में निवेश और रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।"

उन्होंने विशेष रूप से रीवा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र विंध्य और बुंदेलखंड को जोड़कर विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इससे पहले उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और सागर में सफलतापूर्वक रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव का आयोजन हो चुका है। इसके साथ ही, मुंबई, कोयंबटूर, बेंगलुरु और कोलकाता में आयोजित रोड शो से भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "आज रीवा में इस कांन्क्लेव के दौरान विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के भूमि पूजन और लोकार्पण का कार्य भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम डबल इंजन की सरकार के साथ विकास के इस क्रम को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

रीवा में 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव: 2.45 लाख करोड़ का निवेश, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार | Khabar Digital | Khabar Digital