रीवा की तीन बड़ी खबरें: करोड़ों का सड़क घोटाला, कलेक्ट्रेट हत्याकांड पर फैसला, जिला पंचायत कार्यालय में हादसा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

रीवा की तीन बड़ी खबरें: करोड़ों का सड़क घोटाला, कलेक्ट्रेट हत्याकांड पर फैसला, जिला पंचायत कार्यालय में हादसा

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के रीवा जिले से तीन बड़ी खबरें….करोड़ों का सड़क घोटाला, कलेक्ट्रेट हत्याकांड पर फैसला, जिला पंचायत कार्यालय में हादसा...पढ़ें पूरी खबर -

सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला उजागर, लोक निर्माण विभाग सतना के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री मनोज द्विवेदी और दिल्ली की एस.आर. कंस्ट्रक्शन कंपनी पर ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया आपराधिक मामला। फर्जी रॉयल्टी एनओसी के आधार पर 2 करोड़ से अधिक का अनियमित भुगतान, कलेक्टर कार्यालय खनिज शाखा रीवा का पत्र जाली पाया गया, 2017-22 के बीच 46.70 किमी सड़क निर्माण कार्यों में हुई गड़बड़ी का खुलासा, धारा 120B, 409, 420, 468, 471 भादवि और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज, विवेचना शुरू। शिकायत एडवोकेट बी.के. माला रीवा ने की थी। बड़ी कार्रवाई की उम्मीद, ईओडब्ल्यू जांच जारी।

यह भी पढ़ें- भारत में iPhone 17 की कीमत: जानें सभी वेरिएंट की Price List – Khabar Digital

जिला पंचायत चैंबर में सीलिंग गिरी, बड़ा हादसा टला!

रीवा जिला पंचायत सीईओ के चैंबर में बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार को अचानक फॉल सीलिंग का हिस्सा गिर पड़ा। हादसे के समय कमरा खाली था, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सीईओ की कुर्सी, टेबल, कंप्यूटर और फाइलें क्षतिग्रस्त। फिलहाल चैंबर को बंद कर मरम्मत शुरू करने की तैयारी में लगा जिलापंचायत प्रशासन।

यह भी पढ़ें- H1B वीजा के नए नियम 2025: कब से और किन पर लागू होगा? … – Khabar Digital

मृतक प्रेम सोंधिया की 3 साल पहले हुई थी हत्या, कोर्ट ने अब सुनाया फैसला

तीन साल पुराने कलेक्ट्रेट हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, जिला एवं सत्र न्यायालय ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। लेकिन फैसले से ठीक पहले जमानत पर बाहर आरोपी अमन गुप्ता कोर्ट परिसर से फरार हो गया। अतिरिक्त लोक अभियोजक डी.एन. मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने पहले कॉलेज चौराहे में मृतक प्रेम सोंधिया की पिटाई की और बाद में बांस घाट में चाकू से हमला किया। अस्पताल में उपचार के दौरान प्रेम की मौत हुई थी। अब न्यायालय ने पुलिस को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- नई GST से किसानों को बड़ी राहत: ट्रैक्टर और कृषि उपकरण हो गए सस्ते - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

17 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

रीवा की तीन बड़ी खबरें: करोड़ों का सड़क घोटाला, कलेक्ट्रेट हत्याकांड पर फैसला, जिला पंचायत कार्यालय में हादसा | Khabar Digital | Khabar Digital