रीवा: पड़ोसी से विवाद शांत कराने पहुंची मां को कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रीवा: पड़ोसी से विवाद शांत कराने पहुंची मां को कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रीवा/ अरविंद तिवारी/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के रीवा जिले अंतर्गत तराई क्षेत्र के जवा थाने से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के भुनगांव में नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​पड़ोसी से विवाद बना काल

​जानकारी के अनुसार, भुनगांव निवासी गुलाब कोल शराब के नशे में अपने पड़ोसी से विवाद कर रहा था। शोर सुनकर उसकी मां, मझली देवी, बीच-बचाव करने पहुंचीं। वह अपने बेटे और पड़ोसी को शांत रहने की समझाइश दे रही थीं। लेकिन नशे में अंधे हो चुके गुलाब को मां की नसीहत इतनी नागवार गुजरी कि उसने आपा खो दिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rehti-tractor-trolley-accident-injured-news/

​कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार

​विवाद के दौरान आवेश में आकर गुलाब ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपनी मां पर हमला कर दिया। उसने मझली देवी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत जवा पुलिस को सूचित कर दिया।

​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी गुलाब कोल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे आदिवासी समाज और क्षेत्र में मातम का माहौल है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/seoni-mpmsru-nationwide-strike-demands/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस