रीवा त्यौंथर/ खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ सोहागी थाना क्षेत्र के कोटरा खुर्द गांव में भैंस चोरी के शक में ग्रामीणों ने युवको को पकड़कर बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन से आधा दर्जन से अधिक भैंसों को जवा से शंकरगढ़ (यूपी) ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने वाहन को रोक लिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। घटना का Video सोशल मीडिया पर तेजी से Viral हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल भैंसों के स्वामित्व और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। सोहागी थाना क्षेत्र के कोटरा खुर्द गांव का।









