रीठी जन अभियान परिषद कार्यालय पर उठे सवाल, ब्लॉक समन्वयक की कार्यशैली चर्चा में

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रीठी जन अभियान परिषद कार्यालय पर उठे सवाल, ब्लॉक समन्वयक की कार्यशैली चर्चा में

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी --जिले की जनपद पंचायत रीठी अंतर्गत संचालित मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद का कार्यालय इन दिनों स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ब्लॉक समन्वयक जगन सिंह की कार्यशैली को लेकर क्षेत्रीय लोगों द्वारा कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।स्थानीय सूत्रों और आसपास मौजूद कर्मचारियों के अनुसार परिषद कार्यालय अक्सर बंद पाया जाता है, जिससे आम लोगों और योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ब्लॉक समन्वयक नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते और फील्ड गतिविधियों में भी उनकी सक्रियता कम दिखाई देती है।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जन अभियान परिषद से जुड़ी योजनाओं और गतिविधियों का संचालन अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पा रहा है। कुछ लोगों ने कार्य प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे बेहद धीमा बताया।जानकारी के मुताबिक जब कार्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तो कार्यालय बंद मिला। इसके बाद ब्लॉक समन्वयक से मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कॉल रिसीव होने के बाद काट दिया गया। आरोप है कि लंबे समय तक दोबारा संपर्क नहीं हो सका।मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। स्थानीय नागरिकों ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

रीठी जन अभियान परिषद कार्यालय पर उठे सवाल, ब्लॉक समन्वयक की कार्यशैली चर्चा में | Khabar Digital | Khabar Digital