"रिपोर्ट लिखकर कार्यवाही करना भूल गई रीठी पुलिस! 6 दिन तक मदद की आस में बैठा रहा फरियादी"

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

"रिपोर्ट लिखकर कार्यवाही करना भूल गई  रीठी पुलिस! 6 दिन तक मदद की आस में बैठा रहा फरियादी"

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी--- मिली जानकारी के मुताबिक की रीठी पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक पीड़ित परिवार पिछले छह दिनों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लेना तक जरूरी नहीं समझा। आरोप है कि शिकायत दर्ज होने और एफआईआर कायम होने के बावजूद पुलिस ने न तो मौके का निरीक्षण किया और न ही विवाद को शांत कराने कोई पहल की।मामला रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम हथकुरी का है, जहां सज्जन विश्वकर्मा अपनी निजी भूमि पर मकान निर्माण करा रहे हैं। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने और विवाद खड़ा करने की शिकायत उन्होंने 1 जून को रीठी थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगी और विवाद को बढ़ने से रोकेगी, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी घटनास्थल तक नहीं पहुंचा।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रीठी पुलिस किस घटना का इंतजार कर रही है? जब शिकायत दर्ज है और विवाद की जानकारी भी पुलिस के पास है, तो फिर समय रहते हस्तक्षेप क्यों नहीं किया गया? क्या पुलिस किसी बड़ी अनहोनी या मारपीट की घटना होने के बाद कार्रवाई करने की तैयारी में है?स्थानीय लोगों का कहना है कि भूमि और निर्माण संबंधी विवादों में पुलिस की समय पर मौजूदगी कई बार तनावपूर्ण हालात को टाल सकती है। लेकिन यहां शिकायत के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता ने पीड़ित परिवार की चिंता बढ़ा दी है। परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और विवाद के और बढ़ने की आशंका जता रहा है।अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रीठी पुलिस कब जागेगी और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएगी। या फिर शिकायतें सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएंगी और कार्रवाई किसी बड़ी घटना के बाद ही देखने को मिलेगी।

इस मामले रीठी थाना प्रभारी का कहना है की मामला दर्ज हुआ पुलिस मौके पर गई थी शिकायत कर्ता से बात हुई है जमीनी विवाद का मामला है जो भी प्रतिबन्धतामक उचित कार्यवाही है की जाएगी* *रीठी थाना प्रभारी मो. शाहिद कटनी

reported by saurabh shrivastava mo . 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

"रिपोर्ट लिखकर कार्यवाही करना भूल गई रीठी पुलिस! 6 दिन तक मदद की आस में बैठा रहा फरियादी" | Khabar Digital | Khabar Digital