सिवनी/राकेश यादव संवाददाता/ बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कलारबाकी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलारबाकी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सड़क पर घायल अवस्था में पड़े बाइक सवार को देखकर ग्रामीणों ने मानवता का परिचय दिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अपने निजी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के बाद फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।









