डेस्क। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
119 पदों पर भर्ती, इतनी है आवेदन फीस
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 119 पद भरे जाएंगे। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये तय किया गया है। शुल्क का भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा।
ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना जरूरी है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया, वेतन और जरूरी तारीखें
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। CBT में 100 प्रश्न 120 अंकों के होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के लेवल-6 के तहत शुरुआती वेतन 35,400 रुपये मिलेगा।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 है। आवेदन पत्र में संशोधन 17 से 26 अगस्त तक किया जा सकेगा। वहीं स्क्राइब से जुड़ी जानकारी 27 से 31 अगस्त 2026 के बीच अपडेट की जा सकेगी।
ये खबर भी पढ़ें..









