पीड़ितों की मदद के लिए निर्भया फंड से हर जिले को दिए जाएंगे 10 लाख रुपए

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पीड़ितों की मदद के लिए निर्भया फंड से हर जिले को दिए जाएंगे 10 लाख रुपए

भोपाल : बलात्कार के कारण गर्भवती बालिकाओं की सहायता के लिए सरकार ने यह योजना लागू करने का निर्णय लिया मप्र कैबिनेट ने केन्द्र सरकार से संचालित मिशन वात्सल्य के तहत बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (संशोधित 2019) की धारा 4 एवं 6 के तहत अधिनियम को प्रदेश के 55 जिलों में लागू करने को मंजूरी दी है।

इस योजना का उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु की लैंगिक अपराध से पीड़ितों को पॉस्को एक्ट के तहत संरक्षण एवं भारत सरकार के निर्भया फंड से वितीय सहायता प्रदान करना एवं उनके सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना है। निर्भया फंड से प्रत्येक जिले को 10 लाख रुपए आवंटित किए जाएंगे। लैंगिक अपराध से पीड़ितों को सहायता के लिए जिले में जरूरत के अनुसार राशि का उपयोग कर सकेंगे। इस तरह के मामले में हमले या बलात्कार के कारण ऐसी बालिकाएं गभवती हो जाती हैँ। उन्हें कवर देने के लिए सरकार ने यह योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना में प्रत्येक नाबालिग गर्भवती बालिका, पीड़िता को सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत बालिका को लाभ प्राप्त करने के लिए एफआईआर का होना जरूरी नहीं है।

एक मुश्त 6 हजार रुपए की सहायता

यह सहायता 23 वर्ष तक या उससे अधिक होने की स्थिति में भी प्रदान की जाएगी। इस योजना में एक मुश्त 6 हजार रुपए की सहायता, अन्य योजनाओं से सहायता, औपचारिक या व्यावसायिक प्रशिक्षण, न्यायालय व अस्पताल में सुरक्षा, कानूनी सहायता व परामर्श, बयान भी सादे ड्रेस में तैनात महिला पुलिस कर्मी लेगी। इसी तरह के अन्य नियम भी बनाए गए हैं। इसमें कई तरह से नियम बनाए गए हैं। उसे कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई। 

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

पीड़ितों की मदद के लिए निर्भया फंड से हर जिले को दिए जाएंगे 10 लाख रुपए | Khabar Digital | Khabar Digital