सागर में पीड़ित परिवार से मिले सीएम, कहा - गांव में खुलेगी पुलिस चौकी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

  • बरोदिया नोनागिर में पुलिस चौकी खुलेगी : सरकार पीड़ित परिवार के साथ है
  • हम निष्पक्ष जांच कर रहे हैं, ऐसी दु:खद घटना पर राजनीति न हो
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव बरोदिया नोनागिर के पीड़ित परिवार से मिले 
  • परिवार को 8 लाख 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी

Sagar crime news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरोदिया नोनागिर की घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसी घटना न हो, यह  हमारा प्रयास होगा। राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। यहाँ पर बार-बार घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए यहां पर पुलिस चौकी खोली जाएगी। 

क्षेत्र में पुलिस प्रबंधन करते हुए परिवार के बड़े-बूढ़ों को भी विश्वास में लिया जाएगा। जान-माल का नुकसान होना चिंतनीय है। मैं इस अत्यधिक दु:ख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ हूँ। घटना के मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। ऐसी दु:खद घटना पर राजनीति नहीं की जाए।

पीड़ित परिवार को  8 लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी
        
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मृतक स्व.राजेंद्र अहिरवार के परिवार को 8 लाख 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आधी राशि 4 लाख 12 हजार 500 रुपये बैंक खाते में जमा होगें। शेष आधी राशि चालान प्रस्तुत होने पर दी जाएगी।
            
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के खुरई तहसील के बरोदिया नोनागिर के पीड़ित अहिरवार परिवार के बीच पहुंचे । विगत दिवस श्री राजेंद्र अहिरवार और उनकी भतीजी अंजना अहिरवार की हादसे में मृत्यु हो गई थी। डॉ. यादव ने परिवार के बीच बैठकर चर्चा की। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री व विधायक श्री भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा भी की।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी