सागर जहरीली शराब: एक्शन में सीएम मोहन, 7 शराब दुकानें सील, अवैध शराब कारोबारियों पर एक्शन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सागर जहरीली शराब: एक्शन में सीएम मोहन, 7 शराब दुकानें सील, अवैध शराब कारोबारियों पर एक्शन

सागर जहरीली शराब Sagar jahrili sharab: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों मामले में बड़ी कार्रवाई की। सीएम ने घटना को अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने प्रभारी मंत्री एवं अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी ओर, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी तत्काल अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

सीएम मोहन यादन ने प्रभावित क्षेत्र में तत्काल जांच, राहत एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इधर, प्रभावित क्षेत्रों में सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस मामले को लेकर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से कुछ लोग की मृत्यु हुई है। मेरी पुलिस अधीक्षक और अधिकारियों से चर्चा हुई है। कुछ लोगों की मृत्यु हुई है और कुछ लोग उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। हम किसी को नहीं छोड़ेंगे।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

बता दें, सागर के बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था देखी। प्रशासन ने उन्हें अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रथम दृष्टया एहतियातन तौर पर क्षेत्र की 7 दुकानों को सील किया गया है और तत्काल सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने अपील की है कि जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है, जिन्हें उल्टी-सिरदर्द या बुखार के लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे एहतियात के तौर पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराएं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

सागर जहरीली शराब: एक्शन में सीएम मोहन, 7 शराब दुकानें सील, अवैध शराब कारोबारियों पर एक्शन | Khabar Digital | Khabar Digital