जबलपुर/खबर डिजिटल/मनीष तिवारी/ जबलपुर के शीतला माई वार्ड में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज दूसरा दिन है। 'संत रविदास भवन' के सामने धरने पर बैठे ये कर्मचारी अपने साथ हो रहे कथित शोषण के खिलाफ बेहद आक्रोशित हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुबह 4 बजे से उठकर पूरे वार्ड को स्वच्छ रखने के बावजूद उन्हें केवल 5 से 6 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है, जो शासन द्वारा निर्धारित मानदेय से काफी कम है। इसके अलावा, उनका पीएफ यानी भविष्य निधि जमा न होना, समय पर वेतन न मिलना और साप्ताहिक छुट्टियां न मिलना उनकी मुख्य चार सूत्रीय मांगों में शामिल हैं।
सफाई कर्मियों के इस आंदोलन को स्थानीय जनसेवकों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे एक जनप्रतिनिधि ने कहा कि वह वार्ड की जनता को हो रही असुविधा से दुखी हैं, लेकिन कर्मचारियों के हक की लड़ाई भी जरूरी है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन, कमिश्नर और महापौर पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय कर्मचारियों के साथ भोजन करने वाले महापौर अब उनके हक के समय चुप हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा यह शोषण बंद नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में शहर के सभी 79 वार्डों में जन-जागरण अभियान चलाकर एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
जबलपुर के शीतला माई वार्ड में सफाई कर्मियों की हड़ताल
Business Desk
0 बार पढ़ा गया









