संत कंवरराम वार्ड में 25 लाख की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त सुलभ शौचालय, महापौर श्रीमती प्रीती सूरी ने किया भूमिपूजन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

संत कंवरराम वार्ड में 25 लाख की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त सुलभ शौचालय, महापौर श्रीमती प्रीती सूरी ने किया भूमिपूजन

सौरभ श्रीवास्तव खबर डिजिटल कटनी न्यूज़ -

निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विकास कार्यों के तहत गुरुवार को संत कंवरराम वार्ड में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीती संजीव सूरी ने किया।इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री गोविंद चावला सहित कई पार्षद, गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित रहे।महापौर ने कहा — “नागरिकों की सुविधाएं हमारी प्राथमिकता”महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि हर वार्ड में स्वच्छता और सुविधा से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुलभ कराई जाएं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से क्षेत्र के नागरिकों, खासकर व्यापारियों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।व्यापारी संघ ने जताया आभारमाधवनगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री राजेश पंजवानी ने महापौर श्रीमती सूरी एवं पार्षदों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और बरसों पुरानी शौचालय समस्या का समाधान होने पर आभार व्यक्त किया। वाहन चालकों और श्रमिकों ने भी इस सुविधा के लिए निगम प्रशासन को धन्यवाद दिया।शौचालय में होंगी अत्याधुनिक सुविधाएंनोडल अधिकारी आदेश जैन ने बताया कि लगभग 9x9 मीटर क्षेत्र में बनने वाले इस 17-सीड्स शौचालय में 10 डब्ल्यूसी शीट्स, 3 स्नानगृह, 4 यूरिनल और एक गार्ड रूम का प्रावधान रहेगा।शौचालय को दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जा रहा है तथा यूरिनल की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।विशेष मौजूदगी में हुआ भूमिपूजनइस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, पार्षद ईश्वर बहरानी, सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, वंदना यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।सुलभ इंटरनेशनल के प्रतिनिधि श्री अविनाश सिंह तथा नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

संत कंवरराम वार्ड में 25 लाख की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त सुलभ शौचालय, महापौर श्रीमती प्रीती सूरी ने किया भूमिपूजन | Khabar Digital | Khabar Digital