सरकारी दफ्तरों ने दबाए 62 करोड़!… बिजली कंपनी के सबसे बड़े कर्जदार बने ग्राम पंचायत

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सरकारी दफ्तरों ने दबाए 62 करोड़!… बिजली कंपनी के सबसे बड़े कर्जदार बने ग्राम पंचायत

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में सतना जिले के लगभग सभी सरकारी दफ्तर बिजली कंपनी के सबसे बड़े कर्जदार बन गए हैं। नवंबर 2025 तक की स्थिति में इन शासकीय कार्यालयों पर बिजली बिल का करीब 62 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया दबा हुआ है। इस चौंकाने वाली सूची में राज्य और केंद्र सरकार के अधीन आने वाले लगभग सभी प्रमुख विभाग शामिल हैं।

कई बार दिया जा चुका नोटिस
बकाया बिजली बिल के लिए बिजली कंपनी द्वारा इन बकायेदारों को बार-बार नोटिस जारी किए जाते हैं, लेकिन वसूली की स्थिति बेहद खराब है। आलम यह है कि बकायादार विभागों ने अब तक आधी राशि भी जमा नहीं की है। इस कर्जदारों की सूची में सबसे पहला और सबसे बड़ा नाम जिले की 692 ग्राम पंचायतों का है, जिन पर अकेले 51 करोड़ 66 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। यह कुल बकाया राशि का लगभग 83% है। अन्य प्रमुख बकायादार विभागों में आंगनवाड़ी केंद्र (3 करोड़ 52 लाख रुपये), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग (3 करोड़ 26 लाख रुपये), और स्कूल शिक्षा विभाग (2 करोड़ 52 लाख रुपये) शामिल हैं। यहां तक कि नगर निगम सतना पर भी 86 लाख 22 हजार रुपये का बकाया है।

कई अन्य विभागों का भी बकाया
हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर - 39 लाख 71 हजार रुपये, नगर निगम 86 लाख 22 हजार रुपये, पीडब्ल्यूडी - 26 लाख 28 हजार रुपये, जनजातीय कार्य विभाग 13 लाख 46 हजार रुपये, राजस्व विभाग 11 लाख 65 हजार रुपये और पुलिस विभाग पर 81 हजार रुपये बकाया है। केंद्रीय कार्यालय में बीएसएनएल -23 लाख 55 हजार रुपये व रेलवे पर 9 लाख 66 रुपये बकाया है। बता दें कि शासकीय विभागों पर बिल बकाया होने का मुख्य कारण प्रक्रियात्मक देरी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/elderly-man-cheated-cbi-probe-fraud-khapripani-dindori/

बिजली बिल का फंड भोपाल से होता है जारी
जानकारी के अनुसार बिजली बिल जमा करने का फंड संबंधित विभागों को भोपाल से जारी होता है। लेकिन ऊपर से ही फंड जारी होने में लेटलतीफी होती है, और धीरे-धीरे यह बकाया राशि करोड़ों में पहुंच जाती है। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा इस ओर समय-समय पर नोटिस जारी कर ध्यान आकृष्ट कराया जाता है, लेकिन अक्सर इन नोटिसों का कोई जवाब नहीं मिलता।सतना अधीक्षण यंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि सतना सर्कल के अंतर्गत सतना और मैहर दोनों जिले आते हैं। इन दोनों जिलों में जो शासकीय कार्यालय हैं, उनके अंतर्गत कुल 62 करोड़ बिजली बिल बकाया राशि है। कुछ विभाग हैं जिनमें ज्यादा राशि बकाया है, जैसे पंचायत विभाग में 51 करोड़ 66 लाख रुपये, स्कूल शिक्षा विभाग में 2 करोड़ 52 लाख रुपये और आंगनवाड़ियों का 3 करोड़ 50 लाख रुपये बकाया है। प्रतिमाह इनके विभागों को सूचित किया जाता है। फिलहाल बिजली कंपनी ने इन सभी बकायादारों को भुगतान के लिए कुछ और महीनों का समय दिया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

सरकारी दफ्तरों ने दबाए 62 करोड़!… बिजली कंपनी के सबसे बड़े कर्जदार बने ग्राम पंचायत | Khabar Digital | Khabar Digital