सोन नदी में गिरी स्कूल वैन, ग्रामीणों की बहादुरी से 15 मासूमों की जिंदगी सुरक्षित

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

सोन नदी में गिरी स्कूल वैन, ग्रामीणों की बहादुरी से 15 मासूमों की जिंदगी सुरक्षित

खबर डिजिटल/ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा Janjgir-Champa district जिले के हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद गांव में एक गंभीर हादसा हुआ, जहां बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सोन नदी में गिर गई। हादसे के वक्त वैन में करीब 15 बच्चे सवार थे और वे स्कूल जा रहे थे। पिसौद गांव के अधिकांश बच्चे हसौद के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं, और यही वैन उन्हें स्कूल ले जा रही थी। यह दुर्घटना सोन नदी पर बने ब्रिज से गुजरते वक्त हुई।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। उनकी मदद से वैन में फंसे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

इस हादसे ने स्कूलों की परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिले के कई स्कूलों में चलने वाली गाड़ियों की स्थिति दयनीय है, जिसका खामियाजा बच्चों और उनके परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सोन नदी में गिरी स्कूल वैन, ग्रामीणों की बहादुरी से 15 मासूमों की जिंदगी सुरक्षित | Khabar Digital | Khabar Digital