खून से लाल हुई ड्यूटी! सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

खून से लाल हुई ड्यूटी! सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार

खबर digital news रिपोर्टर /कटनी- एल एंड टी कंपनी की साइट पर ड्यूटी निभा रहे सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा चाकू से हमला करने वाला शातिर बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चोरी की नीयत से साइट पर पहुंचे आरोपी को जब गार्ड ने रोक-टोक की, तो ईमानदारी की कीमत खून से चुकाने की कोशिश की। चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गार्ड को लहूलुहान कर आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन कोतवाली पुलिस ने उसे भागने का मौका नहीं दिया।घटना 30 जून की रात बार्डस्ले स्कूल के पीछे रेलवे लाइन किनारे स्थित एल एंड टी कंपनी की साइट की है। सिक्योरिटी गार्ड रंजीत सिंह सिकरवार अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। तभी आरोपी आसू उर्फ एलीसा पॉल साइट पर पहुंचा और वहां रखा लोहे का सामान उठाने लगा। गार्ड ने विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गया। उसने खुलेआम धमकी दी—"बहुत ईमानदार बनता है, आज तेरा काम खत्म कर देता हूं"—और चाकू निकालकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गार्ड के बाएं कान के पास गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर साथी कर्मचारी दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुका था।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई। घायल के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने लगातार दबिश दी और मुखबिर की सूचना पर कैलवारा फाटक के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।इस कार्रवाई के बाद कोतवाली पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि चोरी, लूट और हिंसक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के लिए कटनी में कोई जगह नहीं है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस अब आर-पार की कार्रवाई करेगी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

खून से लाल हुई ड्यूटी! सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital