त्यौंथर रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ रीवा जिले की त्योंथर विधानसभा में क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार से बड़ा जनआंदोलन शुरू हो गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं क्षेत्रीय जनपद पंचायत सदस्य वेद प्रकाश तिवारी ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
अनशन में तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं।
इनमें घुसरूम से नौवस्ता तक सड़क निर्माण, क्षेत्र के कई गांवों में पुरानी एवं जर्जर विद्युत केबल बदलने, तथा शासकीय कंपोजिट मदिरा दुकान से होने वाली अवैध शराब की पैकारी पर रोक लगाने की मांग शामिल है।
श्री तिवारी का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर पूर्व में कई बार विधायक की जनसुनवाई, एसडीएम कार्यालय तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। प्रशासन की उदासीनता के कारण अब ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
अनशन स्थल ग्राम ककरेला, घुसरूम एवं नौवस्ता की सीमा पर सड़क किनारे बनाया गया है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण आंदोलन में शामिल होकर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
धरना में शामिल
राजबिहारी केवट पूर्व सरपंच,विजय कुशवाहा मनीष मौर्या,धीरेन्द्र सिंह,बालेंद्र तिवारी,विपिन तिवारी,हरिश्चंद्र केवट, शिवबहोर केवट,राम विशाल केवट,रामदास केवट,राकेश मौर्य,राम सनेही मौर्य,राजकुमार केवट ,गेंदालाल मौर्य ,श्रीराम मौर्य,दिनेश कुशवाहा,राजाराम मौर्य ,गुलाब कली ,राम कली , कविता केवट ,कल्लू देवी,सीताराम केवट , सहित अच्छी संख्या में अन्य ग्रामीण जन मौजूद हैं









