सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ जिले के किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें पराली दंड को निरस्त करने की मांग की गई। साथ ही मक्का का MSP2400 रुपये का आग्रह किया। इस दौरान संयुक्त रुप से किसान संगठन एक साथ नजर आए, जिन्होंने रैली के रुप में पहुंचकर कलेक्ट्रेर में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
किसानों की कई अन्य मांगें
किसानों की मुख्य मांगों में पराली जलाने पर लगाए गए दंड को तत्काल निरस्त करना, और मक्का का समर्थन मूल्य (MSP)2400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करना शामिल है। ज्ञापन में किसानों ने यह भी मांग की है कि खेती के लिए उन्हें दिन के समय पूरी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, नहरों की सफाई तत्काल कराई जाए और खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
किसानों ने भरी हुंकार
किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों और समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने मजबूर होंगे।









