मासूम छात्राओं के कन्या आश्रम में घुसा जीव 'गोह'… सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मासूम छात्राओं के कन्या आश्रम में घुसा जीव 'गोह'… सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश का सिवनी जिला अलग-अलग प्रजातियों के जीव जंतुओं से भरा हुआ है, अधिकांश क्षेत्र में जंगल है तो कुछ क्षेत्रों में खुले मैदान है, जिले का लखनादौन विधानसभा का अधिकांश क्षेत्र खुले मैदान नुमा पठारी क्षेत्र कहलाता है। जहां पर सामान्य से लेकर जहरीले जीव-जंतु पाए जाते हैं। ऐसे में घंसौर विकासखंड में स्थित कन्या आश्रम में पठारी क्षेत्र में एक अनोखा जीव गोह घुस गया, जिसका सर्पमित्र ने सफल रेस्क्यू किया।

बाथरूम में घुसा था जहरीला जीव
मामला शासकीय कन्या आश्रम बरौदामाल का है, जहां पर कक्षा पहली से पांचवी तक की छात्राएं छात्र छात्रावास में रहकर अध्ययन करती हैं, सुबह-सुबह बाथरूम में एक बच्ची को बड़ी छिपकली जैसा जीव नजर आया, बच्ची घबराते हुए अधीक्षिका के पास पहुंची और जानकारी दी। तब अधीक्षका और छात्रावास की कर्मचारी बाथरूम में पहुंची तो देखा कि डेढ़ फीट लंबा छिपकली नुमा जहरीला जीव गोह है। छात्रावास प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी, वन विभाग के कर्मचारी रेस्क्यू करने नहीं पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना घंसौर के सर्पमित्र गोलू बर्मन को दी जो तत्काल आश्रम पहुंचे और जहरीले जीव गोह का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

गोह के बारे में मुख्य बातें
जहरीला नहीं होता: गोह जहरीला नहीं होता है। उसके काटने से सीधे ज़हर नहीं फैलता, लेकिन उसके दांतों में बैक्टीरिया हो सकते हैं जो संक्रमण पैदा कर सकते हैं।

काटने पर क्या होता है: गोह के काटने से मृत्यु नहीं होती है, लेकिन संक्रमण के कारण गंभीर समस्या हो सकती है।

स्वभाव और व्यवहार: गोह गुस्सैल हो सकता है और अपनी आत्मरक्षा में काट सकता है। यह दौड़ने और तैरने में माहिर होती है और पेड़ों पर भी चढ़ सकती है।

आहार: यह मांसाहारी है और पक्षियों के अंडे, मेंढक, कीड़े-मकोड़े और चूहे खाती है।

भ्रम: कई लोग गोह को बहुत खतरनाक मानते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। इसके छोटे बच्चों को 'गोहेरा' कहा जाता है।

उपचार: अगर गोह काट ले, तो घाव को लाल दवा (पोटेशियम परमैंगनेट) या अन्य एंटीसेप्टिक से साफ करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

मासूम छात्राओं के कन्या आश्रम में घुसा जीव 'गोह'… सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू | Khabar Digital | Khabar Digital