सिवनी में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, चार आरोपी गिरफ्तार; ₹12,700 नकद जब्त

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सिवनी में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, चार आरोपी गिरफ्तार; ₹12,700 नकद जब्त

सिवनी से संतोष वन्देवार/ सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम भोमा और कटिया के बीच चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा और उनके कब्जे से 12,700 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और एक पीले रंग की तिरपाल जब्त की।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निर्देश और केवलारी एसडीओपी आशीष भराड़े के नेतृत्व में की गई।

थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा के निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम भोमा और कटिया के बीच जुआ फड़ की घेराबंदी कर रेड की। इस दौरान सुदेश कुमार वर्मा, बबलू अहिरवार, आबिद खान और भूरा किरार को मौके पर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, एक पीले रंग की तिरपाल और जुआ फड़ से कुल 12,700 रुपये जब्त किए। पुलिस के मुताबिक कुछ अन्य लोग धान और मक्का की फसल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

फरार खाईबाजों पर भी कार्रवाई

पुलिस ने फरार खाईबाजों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इनमें गोविंद चंद्रवंशी निवासी भोमा और अरविंद साहू निवासी भोमा शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
सुदेश कुमार वर्मा, पिता राजकुमार वर्मा, निवासी रानी दुर्गावती वार्ड, सिवनी।
बबलू अहिरवार, पिता लक्ष्मण अहिरवार, निवासी बाम्हनवाड़ा, थाना कान्हीवाड़ा।
आबिद खान, पिता नुरउल्ला खान, निवासी खैरी, थाना कान्हीवाड़ा।
भूरा किरार, पिता मंगल किरार, निवासी कान्हीवाड़ा।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस टीम की भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक संतोष पन्द्रे, निरीक्षक अंकिता जैन, सउनि प्रकाशचंद इवनाती, प्रधान आरक्षक प्रकाश धुर्वे, प्रधान आरक्षक सत्यकुमार इनवाती, प्रधान आरक्षक फूलवंत धुर्वे, आरक्षक विनोद भगत, आरक्षक उलेश कटरे, आरक्षक गौरीशंकर परते और आरक्षक देवेन्द्र मर्रापा की सराहनीय भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस