सिवनी/खबर डिजिटल/संतोष वन्देवार/ केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोथिया और बेहना टोला के बीच बहने वाले नाले में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही डायल 112 पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा। मौके पर मौजूद सैनिक विजेंद्र दुबे एवं बलराम उड़ाली ने नाले में उतरकर शव को बाहर निकाला। इसके पश्चात पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मामले की जांच जारी है।
घटनास्थल पर केवलारी थाना प्रभारी पीतम सिंह तिलगाम सहित पुलिस टीम के सदस्य ए.एसआई जयपाल सिंह चौहान, नरेंद्र चोरिया, दुर्गेश पटेल तथा डायल 112 के श्याम चंदेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







