CG Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की मार्च क्लोजिंग, कई नक्सलियों का सरेंडर

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

CG Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की मार्च क्लोजिंग, कई नक्सलियों का सरेंडर

CG Naxalism March Closing: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का दी गई अत्मसमर्पण की डेडलाइन का असर देखने को मिलने लगा है। सरकार ने न​क्सलियों को सरेंडर करने के लिए 31 मार्च आखिरी तारीख दी थी। जिसके बाद अब प्रदेशभर में नक्सलवाद की मार्च क्लोजिंग होना शुरू हो गई है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में बड़ी घोषणा की गई थी। उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ तेजी से नक्सल मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा है।

कबीरधाम: डर से विकास तक का सफर

कबीरधाम जिले के जिस गांव में कभी नक्सलियों की आवाजाही और मुठभेड़ों की खबरें आम थीं, वहां अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और सरकारी रणनीति के चलते यह इलाका नक्सल प्रभाव से बाहर निकलकर विकास की राह पर बढ़ रहा है। गांवों में अब दहशत की जगह भरोसा और सामान्य जीवन लौटता दिखाई दे रहा है।

बीजापुर: हथियारों के साथ नक्सलियों का सरेंडर

बीजापुर में डेडलाइन के अंतिम दिन 25 से अधिक नक्सलियों ने 93 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों की निशानदेही पर 14.06 करोड़ रुपये का डंप बरामद, 7.2 किलो सोना (लगभग 11.16 करोड़ रुपये) और करीब 2.90 करोड़ रुपये नकद जब्त किए है। यह अब तक की बड़ी आर्थिक और हथियारों की बरामदगी मानी जा रही है।

दंतेवाड़ा: 5 नक्सलियों का सरेंडर

दंतेवाड़ा में 5 नक्सलियों ने पुलिस और CRPF अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। जिनमें एक 5 लाख का इनामी नक्सली शामिल है। वही 4 महिला नक्सली भी है। कुल 40 छोटे-बड़े हथियार जमा किए गए है। यह सरेंडर “पुनर्वास योजना” के तहत कारली पुलिस लाइन में कराया गया।

नारायणपुर: अबूझमाड़ हुआ नक्सल मुक्त

नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अंतिम सक्रिय नक्सली बिजलू मंडावी ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। दो सालों में 42 कैंपों के जरिए अभियान में 129 नक्सली मारे गए। कई बड़े लीडर ढेर, जिसमें बसवा राजू जैसी बड़ी सफलता शामिल है। अबूझमाड़ क्षेत्र को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है।

कांकेर: AK-47 के साथ सरेंडर

कांकेर में 2 नक्सलियों ने पुलिस के सामने एके-47 जैसे हथियार के साथ सरेंडर आत्मसमर्पण किया। हिडमे और शंकर नाम सामने आए है। हालांकि जंगलों में अभी भी कुछ नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका बनी हुई है।।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी