शाजापुर: ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी… धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

शाजापुर: ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी… धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

शाजापुर/कमल सूर्यवंशी/खबर डिजिटल/ शाजापुर में टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर एक युवक से 21 लाख 23 हजार 79 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर शाजापुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरियादी ने सुनाई आपबीती
फरियादी प्रदीप साहू (37), निवासी कर्नलगंज, गुना, वर्तमान में राजनगर शाजापुर में किराए से रहते हैं, और इंडो स्टार कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड में ब्रांच क्रेडिट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर 2025 को उनके टेलीग्राम आईडी पर 'मेहक मिश्रा' नामक आईडी से संपर्क हुआ, जिसने नौकरी के बारे में पूछा।इसके बाद 'पूजा श्री' नामक आईडी से संदेश आया, जिसने खुद को ओबेरॉय रियल्टी से जुड़ा बताया। आरोपी ने ऑनलाइन प्रोजेक्ट पूरे करने पर अच्छा कमीशन देने का लालच दिया। शुरुआत में, आरोपियों ने एक लिंक के माध्यम से लॉगिन कराकर प्रोजेक्ट करने की प्रक्रिया समझाई और विश्वास दिलाने के लिए कुछ रकम व कमीशन पीड़ित के खाते में ट्रांसफर भी किए। उसके बाद शुरु हुआ ठगी का खेल।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/shajapur-faces-bhagirathpura-like-water-crisis-as-residents-allege-municipal-negligence/

विश्वास जीतकर बनाया शिकार
विश्वास जमने के बाद, आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से पैसे जमा करवाना शुरू कर दिया। इनमें कभी खाते में बैलेंस माइनस होने, कभी ज्यादा कमीशन मिलने, कभी टैक्स, केवाईसी चार्ज और "ईस्टर एग" लगने का हवाला दिया गया। पीड़ित से लगातार अलग-अलग बैंक खातों, यूपीआई आईडी और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रकम जमा करवाई जाती रही। आरोपियों ने पीड़ित को बार-बार यह कहकर उकसाया कि अधिक राशि जमा करने पर ही वह अपनी पूरी कमाई निकाल पाएगा। इसी झांसे में आकर प्रदीप साहू ने अपने खातों के साथ-साथ अपनी पत्नी के खाते और क्रेडिट कार्ड से भी बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी। अंत में, जब आरोपियों ने 5 लाख रुपये और जमा करने की मांग की और ग्रुप डिलीट कर दिए, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।

साइबर सेल कार्रवाई में जुटा
पुलिस के अनुसार, टेलीग्राम आईडी से संपर्क करने वाले आरोपियों ने खुद को मेहक मिश्रा, पूजा श्री, महेश और सिमरन कौर बताया था। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से बैंक खातों, यूपीआई और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन जॉब और आसान कमाई के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध लिंक या खाते में पैसा जमा न करें।

https://www.youtube.com/watch?v=apTMvaMOugE
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस