कटनी खबर digital News-- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया संगठन में सक्रियता और बेहतर कार्य के चलते शशांक गुप्ता ‘गोलू’ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में मप्र कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के महासचिव पद पर कार्यरत शशांक गुप्ता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें रीवा एवं सतना जिलों का प्रभारी भी बनाया गया है। शशांक गुप्ता लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका लगातार सराही जा रही है।प्रदेश नेतृत्व ने उनके कार्यों पर भरोसा जताते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने शशांक गुप्ता को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
शशांक गुप्ता गोलू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मप्र कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









