Sheopur News : श्योपुर में हेलमेट चेकिंग अभियान, 51 चालकों पर जुर्माना

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Sheopur News : श्योपुर में हेलमेट चेकिंग अभियान, 51 चालकों पर जुर्माना

श्योपुर/धीरज बालोठिआ/खबर डिजिटल/ श्योपुर पुलिस ने जिले में बढ़ते सड़क हादसों और बिना हेलमेट दोपहिया चलाने से हो रही मौतों को रोकने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। SP सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश पर 11 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 21 दिन का "हेलमेट लगाओ-जीवन बचाओ" अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद लोगों को हेलमेट की जरूरत और बिना हेलमेट चलाने के खतरे के बारे में जागरूक करना है।

51 लोगों पर लगाया जुर्माना
अभियान के दौरान शुक्रवार को यातायात पुलिस ने शहर के कई बड़े स्थानों पर सख्त चेकिंग की। इनमें यातायात थाना के सामने महाराणा प्रताप चौराहा और पाली रोड स्थित देहात थाना के पास के इलाके शामिल थे। चेकिंग में 51 लोग बिना हेलमेट दोपहिया चलाते मिले। इन पर चालान किया गया और कुल 15,300 रुपए जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने दी हिदायत
पुलिस ने सभी चालकों को समझाया कि हेलमेट सिर की सुरक्षा के लिए कितना जरूरी है और दुर्घटना होने पर यह कैसे जान बचा सकता है। साथ ही उनसे यह भी कहा गया कि वे अपने परिवार और दोस्तों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/alirajpur-collector-neetu-mathur-surprise-inspection-eklavya-school-umarali-mismanagement/

हेलमेट नहीं पहनने से 2025 में 45 मौत
पुलिस के अनुसार, जिले में बिना हेलमेट चलाना सड़क हादसों में होने वाली मौतों का बड़ा कारण है। वर्ष 2024 में जिले में दोपहिया से जुड़े 152 हादसे हुए, जिनमें 59 लोगों की मौत इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। वर्ष 2025 में अभी तक 160 हादसे हुए हैं और इनमें 45 मौतें भी बिना हेलमेट के कारण हुई हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि हेलमेट जीवन बचाने का मजबूत तरीका है।

जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों से भी अपील
पुलिस ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों से भी अपील की है कि वे इस अभियान में साथ दें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करें। पुलिस का मानना है कि जागरूकता और सख्त कार्रवाई, दोनों मिलकर सड़क हादसों को कम कर सकते हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rewa-tyothar-fake-genealogy-case-living-person-declared-dead-land-fraud/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Sheopur News : श्योपुर में हेलमेट चेकिंग अभियान, 51 चालकों पर जुर्माना | Khabar Digital | Khabar Digital