शिवराज सिंह चौहान-मोहन यादव की मुलाकात से मचा सियासी हलचल, क्या बड़ा फैसला आने वाला है

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

शिवराज सिंह चौहान-मोहन यादव की मुलाकात से मचा सियासी हलचल, क्या बड़ा फैसला आने वाला है

राजधानी भोपाल में उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई, जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने उनके निवास पहुंचे. इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया. दरअसल, प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर माहौल पहले से ही गरम है. इसके साथ ही गेहूं खरीदी की व्यवस्था और महिला आरक्षण बिल जैसे मुद्दों पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में लगा हुआ है. ऐसे में दोनों बड़े नेताओं की यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है.

शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे

हालांकि, इस बैठक की असली वजह को लेकर किसी भी पक्ष ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें जरूर साझा कीं, लेकिन बातचीत के विषयों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने भोपाल स्थित अपने निवास पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. वहीं शिवराज सिंह चौहान ने भी इसे एक सौजन्य भेंट बताते हुए कहा कि इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई.

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/2049362136686809534?
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/2049359753747526086?

प्रदेश में संगठन स्तर पर भी हलचल तेज

इधर, प्रदेश में संगठन स्तर पर भी हलचल तेज है. भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के गठन को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा है और अब माना जा रहा है कि इसकी घोषणा कभी भी हो सकती है. पार्टी के भीतर कई स्तरों पर विचार-विमर्श जारी है, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके. इसके अलावा निगम और मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं. कुछ नामों का ऐलान हो चुका है, जबकि कई पदों पर नियुक्तियां अभी बाकी हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी इस संबंध में संकेत दिए हैं कि कार्यसमिति की सूची जल्द जारी की जा सकती है. उन्होंने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की मौजूदगी में इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिए जाने की बात कही है. कुल मिलाकर, प्रदेश की राजनीति इन दिनों काफी सक्रिय नजर आ रही है, और आने वाले समय में कई बड़े फैसले सामने आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

शिवराज सिंह चौहान-मोहन यादव की मुलाकात से मचा सियासी हलचल, क्या बड़ा फैसला आने वाला है | Khabar Digital | Khabar Digital