भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में एक बार फिर खुशियों का माहौल है। उनके छोटे बेटे कुणाल चौहान और बहू रिद्धि माता-पिता बने हैं। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए परिवार में आई इस खुशी की जानकारी साझा की। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उनके पोते का नाम ‘अहान’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि अहान के घर आने से पूरा परिवार खुशी और उत्साह से भर गया है। शिवराज और उनकी पत्नी साधना चौहान को एक बार फिर दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है।
शिवराज ने साझा की परिवार की खुशी
शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके जीवन में एक बार फिर खुशियों का सूर्योदय हुआ है। बेटे के रूप में अहान उनके परिवार में अपार खुशियां लेकर आया है। उन्होंने कुणाल और रिद्धि को माता-पिता बनने पर बधाई दी। उन्होंने यह भी बताया कि बड़े बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत अब बड़े पापा और बड़ी मम्मी बन गए हैं। वहीं उनकी बेटी इला को भी छोटा भाई मिल गया है।
‘अहान’ के आने से घर में खुशी का माहौल
शिवराज सिंह चौहान ने पोते के जन्म को ईश्वर का अनमोल आशीर्वाद बताते हुए कहा कि अहान की नन्ही किलकारियों से पूरा घर आनंद और प्रेम से भर गया है। परिवार के इस नए सदस्य के आगमन को लेकर चौहान परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने कुणाल की पत्नी रिद्धि के मायके पक्ष को भी बधाई दी। शिवराज ने संदीप जैन और स्वाति जैन को नाना-नानी बनने पर शुभकामनाएं दीं।
बागेश्वर धाम पर टिप्पणी के बाद साध्वी हर्षा रिछारिया को मिल रही धमकियां… जानिये किसको बताया जिम्मेदार!









