केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने नकली खाद, बीज बेचने वालों को दिए सख्त निर्देश...

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने नकली खाद, बीज बेचने वालों को दिए सख्त निर्देश...

नई दिल्ली/ भोपाल/ खबर डिजिटल - केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान Shivraj Singh Chouhan रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायसेन के दौरे पर थे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले के ग्राम बम्होरी, पडरिया जोड़, बरदहा बम्होरी जोड़, साईं खेड़ा और सिलवानी पहुंचकर अतिवृष्टि से पीड़ित क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री ने बारिश की मार झेल रहे ग्रामीणों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके दर्द को नजदीक से महसूस किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों की वेदनाएं सुनीं, और भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ गंभीरता से चर्चा की और राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेज़ी लाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर पीड़ित तक मदद पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है, और कोई भी परिवार इस संकट में खुद को अकेला महसूस न करे।

संकट की घड़ी में हम साथ खड़े हैं
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, यहां बेगम नदी ने रौद्र रूप धारण कर रखा है, कई घर तबाह हो गए हैं। मैंने उस क्षेत्र में जाकर देखा है। कुछ घर पूरी तरह धराशायी हो गए हैं। जिन भाई-बहनों के आशियाने इस आपदा में पूरी तरह तबाह हो गए हैं, उनकी पूरी जिम्मेदारी अब हमारी है, सबसे पहली जरूरत है, उन्हें एक सुरक्षित छत देना है। बारिश के इस कहर में एक भी बच्चा खुले आसमान के नीचे ना सोए, इसके लिए अस्थायी घरों की तुरंत व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि, खाने-पीने की सामग्री, जरूरी वस्तुएं और तत्काल राहत राशि का तुरंत इंतज़ाम किया जा रहा है, ताकि कोई भूखा न रहे, कोई बेसहारा महसूस न करे। जिनका घर पूरी तरह बर्बाद हो गया है, उन्हें बाद में मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, जिन किसान बहन-भाइयों की फसलें इस अतिवृष्टि में नष्ट हुई हैं, उनके लिए तत्काल सर्वे करवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। एक-एक खेत, एक-एक नुकसान का आकलन होगा और उसकी भरपाई की जाएगी। फसल बीमा योजना के तहत मिलने वाली राशि भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि, फसल ही नहीं, जिनके घरों में रखे सामान का भी नुकसान हुआ है, उनके लिए भी सहायता की व्यवस्था की जाएगी। यह समय केवल प्रशासनिक कार्रवाई का नहीं, बल्कि दिल से साथ खड़े होने का है। इस संकट की घड़ी में दुखी आंखों में आंसू हम नहीं आने देंगे। हम उन्हें थामेंगे, सहारा देंगे, और इस मुश्किल समय से बाहर निकाल कर फिर से मुस्कुराता जीवन देंगे। सरकार आपके साथ है, आपके दुख में सहभागी है, और हर ज़रूरत का इंतज़ाम किया जाएगा।

किसान के हितों की रक्षा में कसर नहीं छोड़ेंगे
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नकली खाद, बीज की कालाबाजारी को लेकर कहा कि, नकली खाद और बीज की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, अगर कोई दुकानदार किसानों को खाद की बोरी के साथ अनचाही दवाई थोपता है, तो उसका लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाएगा। यह किसानों के साथ धोखा है, और हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि, आज किसान को ज़रूरत DAP की है, लेकिन उसे ज़बरदस्ती दूसरी दवाइयाँ भी दी जा रही हैं यह सीधा-सीधा शोषण है। ऐसी व्यवस्था किसी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। शिवराज सिंह ने कहा कि, उन्होंने देशभर के मुख्यमंत्रियों और कृषि मंत्रियों को पत्र लिखा है, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर किसानों पर किसी भी प्रकार का दबाव डाला जा रहा है, तो तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि, नकली खाद और बीज के खिलाफ फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए जा रहे हैं। हमारा काम है ग़रीबों, किसानों के हित की रक्षा करना उसमें हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मूंग खरीद की समय सीमा बढ़ी- किसानों को राहत
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मूंग खरीद की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। पहले यह समय सीमा समाप्त हो चुकी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर अब 10 अगस्त तक कर दिया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि, एक क्विंटल मूंग पर केंद्र सरकार 2,000 रुपये की सहायता दे रही है, ताकि किसानों को उनकी उपज का समुचित मूल्य मिल सके। वहीं शिवराज सिंह ने कुछ असामान्य गतिविधियों पर चिंता जताते हुए कहा कि, मुझे यह जानकारी मिली है कि कई जगह सर्वेयर गड़बड़ी कर रहे हैं। यह बहुत गंभीर विषय है। अगर कहीं वेयरहाउस या सर्वेयर स्तर पर कोई भ्रष्टाचार हो रहा है, तो तुरंत शिकायत करें सरकार पूरी सख़्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि, वो सतर्क रहें और किसी भी तरह की अनियमितता या शोषण को बर्दाश्त न करें। हमारी सरकार देने वाली है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच किसानों को सशक्त करने की है, तो फिर बीच में रुकावटें क्यों आएं? ये सर्वेयर बीच में कैसे आ गए? हम ये नहीं होने देंगे। हर किसान तक उसका हक़ पहुंचे, यही हमारा संकल्प है। कोई भी किसान मूंग बेचने से वंचित न रहे यही हमारी प्राथमिकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस