केंद्रीय मंत्री शिवराज की शुरु होगी 'मामा कोचिंग'… गरीब बच्चों को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रशिक्षण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

केंद्रीय मंत्री शिवराज की शुरु होगी 'मामा कोचिंग'… गरीब बच्चों को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रशिक्षण

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का 66वां जन्मदिन 5 मार्च को है। इस मौके पर वे अपनी लोकसभा के विदिशा, रायसेन और सीहोर जिले के भैरूंदा में 'मामा कोचिंग' शुरू करेंगे। इसमें आर्थिक रुप से कमजोर छात्र-छात्राओं को फ्री में कोचिंग दी जाएगी। जिसमें मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं भी शामिल है। साथ ही इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री 5 संकल्प भी लेंगे, ये पर्यावरण, सेवा, सहायता, शिक्षा और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े हैं। दरअसल दिनों दिन महंगी होती प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के चलते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामा कोचिंग शुरु करने का फैसला किया है। इसमें ऑनलाइन पढ़ाई की भी सुविधा रहेगी, ताकि जो भी छात्र-छात्राएं सेंटर तक नहीं आ पा रहे हैं, वो घर रहकर इसका लाभ ले सकें। जिसकी पहली बैच विदिशा, रायसेन और भैरूंदा में 100-100 स्टूडेंट्स की जल्द शुरु होगी। इसके लिए 5 मार्च से फार्म भरने की शुरुआत होगी।

पर्यावरण सुधारने का संकल्प फिर दोहराया
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सालों से रोजाना एक पौधा जरुर लगाते हैं, चाहे वो जहां भी रहे, ऐसे में अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने आह्वान किया है कि स्वागत में माला, गुलदस्ते-गिफ्ट की जगह पौधे का वितरण करें। उन्होंने अपने दोनों मंत्रालयों केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय में यह परंपरा शुरू की है कि विभागीय कार्यक्रमों में गुलदस्ते, शॉल और मोमेंटो की बजाय पौधे भेंट करके स्वागत किया जाए। साथ ही उन्होंने अन्य विभागों और बीजेपी के कार्यक्रमों में भी नई परंपरा की शुरुआत करने की अपील की। इसी तरह
पौधे लगाने वाले लोग क्यूआर कोड के जरिए अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड करके शिव वृक्ष मित्र बन सकेंगे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-government-seeks-annual-performance-report-of-class-3-and-4-employees/

संसदीय क्षेत्र को मिलेगी एक और सौगात
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी विदिशा संसदीय सीट की आठों विधानसभाओं में मोबाइल हॉस्पिटल (चलित अस्पताल) भी शुरु करने वाले हैं। इसमें 24 घंटे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की जाएगी, जो बीमार व्यक्ति को तुरंत उपचार उपलब्ध कराएंगे। मोबाइल हॉस्पिटल की सुविधा की व्यवस्था सांसद निधि से की जाएगी, जबकि इसको चलाने के लिए जनसहयोग लिया जाएगा।

दिव्यांगों को सहारा, टॉपर्स का सम्मान
शिवराज अपने संसदीय क्षेत्र के दिव्यांगों को खोजकर उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल देंगे। इसकी शुरुआत वे विदिशा से कर चुके हैं। इसके अलावा विदिशा संसदीय सीट की आठों विधानसभा में 10वीं और 12वीं में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड आने वाले टॉप थ्री स्टूडेंट्स को सम्मानित करेंगे। इस प्रकल्प को उन्होंने प्रेम सुंदर प्रतिभा सम्मान नाम दिया है। आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान भी सालों से भोपाल के लिंक रोड स्थित अपने सरकारी आवास B 8/74 पर ‘संभावना’ कोचिंग की शुरुआत की थी। इस कोचिंग में आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग फ्री कराई जाती है। अब तक 8 बैच में करीब 900 बच्चे कोचिंग कर चुके हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-liquor-revenue-surges-gst-decline-economy-analysis-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 9 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

केंद्रीय मंत्री शिवराज की शुरु होगी 'मामा कोचिंग'… गरीब बच्चों को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रशिक्षण | Khabar Digital | Khabar Digital