रायसेन में शिवराज सिंह चौहान ने ली अधिकारियों की बैठक, किसानों की चिंता को गंभीरता से लेने का दिया निर्देश

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

रायसेन में शिवराज सिंह चौहान ने ली अधिकारियों की बैठक, किसानों की चिंता को गंभीरता से लेने का दिया निर्देश

रायसेन/ खबर डिजिटल/ केंद्रीय कृषि मंत्री ने आज रायसेन जिले के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिकारी अरहर, सोयाबीन और मक्का के मामले में किसानों की चिंता को पूरी गंभीरता से लें।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में रायसेन जिले में खाद की उपलब्धता की समीक्षा की और जिले के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारियों से पूरी जानकारी ली।

शिवराज ने कहा-किसानों को लाइन में नहीं लगना पड़े

शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को कहीं भी कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए, इसके लिए समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश देते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को लाइन में नहीं लगना पड़े, ऐसी व्यवस्था होना चाहिए।

बैठक में केंद्रीय उर्वरक मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और मध्य प्रदेश के वरीय अधिकारी भी जुड़े रहे, जिन्हें शिवराज सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि रबी की फसल के लिए किसानों को खाद को लेकर कोई कमी नहीं होनी चाहिए। हम प्राण-प्रण से प्रयास करें, जिससे कि किसानों को खाद की कमी न हो।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जितना DAP की आवयश्कता है, वो बता दें मैं दिल्ली में भी बात करूंगा तथा खाद वितरण की अभी क्या व्यवस्था है, इसे भी सुदृढ़ करें और सुनिश्चित करें कि कालाबाजारी न हों, डायवर्ट न हो, जहां के लिए खाद आई है, वहीं बिके।

शिवराज सिंह ने कलेक्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि आप दो चीजों पर वर्कआउट करें, आपको DAP की कितनी आवयश्कता है और दूसरी वितरण व्यवस्था ऐसी बनाएं कि किसानों को लाइन में न लगना पड़े। कृषि मंत्रालय, फर्टिलाइजर मिनिस्ट्री और राज्य सरकार मिलकर खाद की समस्या नहीं हो, यह सुनिश्चित करें।

शिवराज सिंह ने कहा कि हम प्रयास करें कि किसान आश्वस्त हों कि खाद की कोई कमी नहीं है, कई बार हड़बड़ी में ज्यादा स्टॉक कर लेने से भी कमी आ जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों को ये गारंटी दे कि उन्हें खाद जरूर मिलेगा।सोशल मीडिया में खाद को लेकर हर दिन बुलेटिन भी जारी कर सकते हैं कि कितना खाद उपलब्ध है।

RSS Meeting: मध्यप्रदेश में लगेगा संघ पदाधिकारियों का जमावड़ा.. भागवत, होसबोले रहेंगे मौजूद - Khabar Digital

आरबी 6/4 के प्रावधान और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से हम किसानों को राहत दिलाएंगे

एक अन्य महत्वपूर्ण विषय पर शिवराज सिंह बोले कि स्थानीय अधिकारी सोयाबीन की फसल के नुकसान का सही आंकलन कर भेजेंगे तो किसानों को क्लेम के पैसे दिलाने की जिम्मेदारी मेरी है। शिवराज सिंह ने कहा कि आरबी 6/4 के प्रावधान और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से हम किसानों को राहत दिलाएंगे। शिवराज सिंह ने कलेक्टर से पूछा कि आपने क्या क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट करके सर्वे करा लिया है, यदि कराया है तो उसे राज्य सरकार के माध्यम से मुझ तक भेजें। मैं फसल बीमा की एजेंसी से बात करूंगा। ये हमारी ड्यूटी है कि हम सही से सर्वे कराएं, जिससे किसानों को संतोष हो।

शिवराज सिंह ने यह भी साफ तौर पर कहा कि अरहर, सोयाबीन और मक्का के मामले को पूरी गंभीरता से लें। शिवराज सिंह ने कहा कि एक और विषय मेरे संज्ञान में आया है कि रिमोट सेंसिंग से गेहूं का आंकलन तो सही हो जाता है लेकिन सोयाबीन का नहीं हो पाता, इसलिए क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट के माध्यम से आंकलन करे, जिससे कि सही से सर्वे हो जाए।

मुस्कुराहटों संग जगमगाई दीपावली: कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुजुर्गों और दिव्यांगों संग मनाया पर्व - Khabar Digital

बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी मदद

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पिछले दिनों बाढ़ पीड़ितों के पास भी गए थे, जिन्हें मदद देने को लेकर उन्होंने बैठक में विषय उठाया और कहा कि मकान क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट मिलते ही वे केंद्र के स्तर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय से घर, शौचालयों आदि मिलाकर मनरेगा से 1.60 लाख रुपए दिलवाएंगे।

शिवराज सिंह ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के जिन घरों का दौरा करने वे गगए थे, मेरी चिंता यह है कि उनके घर बन जाएं। अधिकारी जल्दी रिपोर्ट दें कि कितने घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, ताकि उन्हें घर, शौचालयों आदि मिलाकर प्रति घर वे 1.60 लाख रुपए दिलवाएंगे।

शिवराज सिंह ने रायसेन नगर पालिका की सड़कों की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्माण एवं सुधार, स्वच्छता और दिवाली पर शहर की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

2 दिन में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से 258 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

रायसेन में शिवराज सिंह चौहान ने ली अधिकारियों की बैठक, किसानों की चिंता को गंभीरता से लेने का दिया निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital