विदिशा में बोले शिवराज - 3.7% कृषि ग्रोथ ने देश के अन्न भंडार भर दिए

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

विदिशा में बोले शिवराज - 3.7% कृषि ग्रोथ ने देश के अन्न भंडार भर दिए

विदिशा/खबर डिजिटल। केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने उन्नत कृषि तकनीक संगोष्ठी, खेल दिवस और स्कूली बच्चों से संवाद सहित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। शिवराज सिंह ने खेल दिवस पर बच्चों के साथ दो किलोमीटर साइकिल चलाई और उन्हें माता-पिता की सेवा, स्वदेशी अपनाने और संस्कारों का महत्व बताया।

कृषि संगोष्ठी में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत आज खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है। 3.7% कृषि ग्रोथ ने देश के अन्न भंडार भर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने बायोस्टिमुलेन्ट दवाइयों में मिलावट और किसानों से ज़बरदस्ती बिक्री के मामलों पर सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि अब बिना वैज्ञानिक प्रमाण वाली दवाइयाँ नहीं बिकेंगी। अगर किसान की मर्जी के खिलाफ कोई दवा बेची गई तो एफआईआर दर्ज होगी।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत घटाना जरूरी है। इसके लिए सरकार प्राकृतिक खेती और कृषि विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने और नकली उत्पादों से बचने की अपील की।

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि रबी सीजन के लिए 3 अक्टूबर से फिर वैज्ञानिक किसानों के खेतों में जाकर मार्गदर्शन देंगे। 2170 टीमें पूरे देश में किसानों से सीधा संवाद करेंगी। अंत में उन्होंने बच्चों को गणेश जी की कथा सुनाते हुए माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया और सभी से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का आह्वान किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी