सीधी/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के सीधी जिले की छुहिया घाटी में पुलिस टीम पर हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां चार वाहनों में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने एनडीपीएस (NDPS) मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को ले जा रही ओडिशा पुलिस की टीम को घेर लिया।
मुख्य आरोपी को छुड़ा ले गए
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस टीम के साथ मारपीट करने के साथ ही फायरिंग भी की। हमले के बीच बदमाश पुलिस की गिरफ्त में मौजूद मुख्य आरोपी आदित्य मिश्रा को छुड़ाने में सफल रहे और उसे अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए।
भोपाल में लगेगा बीजेपी के दिग्गजों का जमावड़ा… विप्लव-रेखा-चंद्रशेखर की आमद!
इलाके में चलाया सघन चैकिंग अभियान
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा टीमें सक्रिय हो गईं। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई है। पुलिस ने फरार बदमाशों और छुड़ाए गए आरोपी की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा घटना में शामिल वाहनों, हमलावरों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद छुहिया घाटी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
MP Government: मात्र 556 रुपये में शुरु करें अपना रोजगार… एमपी में है मोहन सरकार







