सीधी/खबर डिजिटल/ बृजेश पाण्डेय/ Sidhi Road Accident: जिला अस्पताल सीधी के गेट नंबर-2 के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पहिया वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दो पहिया वाहन चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और बिना हेलमेट पहने एक बड़े वाहन को पीछे से क्रॉस करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 407 वाहन की चपेट में आकर उसके नीचे आ गया। हादसा इतना भीषण था कि दो पहिया वाहन चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान एवं हादसे के वास्तविक कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।









