सिंगरौली/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब जीत चुकीं 30 वर्षीय निधि तिवारी की मौत का मामला सामने आया है। रविवार सुबह उनके घर के कमरे में शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। निधि सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं और उनके फेसबुक पर करीब 9.28 लाख तथा इंस्टाग्राम पर करीब 7.12 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।
फोन पर बातचीत के बाद खुद को कमरे में किया बंद
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना से पहले निधि की दिल्ली निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद निधि ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि फोन पर बातचीत कर रहे युवक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग कमरे तक पहुंचे और निधि को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिंहस्थ 2028: बिजली लाइन शिफ्टिंग पर सवाल… पुराने पोल और सामग्री के इस्तेमाल के आरोप
सोशल मीडिया पर थी बड़ी पहचान
निधि तिवारी सोशल मीडिया पर डांस वीडियो और रील्स साझा करती थीं। इसके अलावा वह स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ब्यूटी प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय थीं। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 2024 में ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब जीता था।
पुलिस खंगाल रही फोन और सोशल मीडिया गतिविधियां
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से पहले हुई फोन पर बातचीत, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौत के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। निधि तिवारी की मौत के बाद उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स और स्थानीय लोगों के बीच भी शोक का माहौल है।
Braking News: उज्जैन में शाही मस्जिद कार्रवाई के बीच पथराव… पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा









