सिरमौर(रीवा)/धर्मेंद्र सिंह/खबर डिजिटल/ सिरमौर अनुभाग में SDOP के पद पर युवा पुलिस अधिकारी रूपेंद्र धुर्वे के पदभार संभालने के बाद पुलिस की कार्यशैली में बदलाव देखने को मिल रहा है। उनकी सख्त कार्यशैली, सक्रियता और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार किए जा रहे प्रयासों की क्षेत्र में चर्चा है। पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए वे खुद मैदान में उतरकर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग
सिरमौर, बैकुंठपुर और सेमरिया जैसे क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं। SDOP रूपेंद्र धुर्वे स्वयं इन अभियानों की मॉनिटरिंग करते हैं और जरूरत के मुताबिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचते हैं। इससे पुलिस बल में भी सक्रियता बढ़ी है।
गंभीर मामलों में कार्रवाई पर जोर
पुलिस के स्तर पर हत्या, लूट, दुष्कर्म, महिला अपराध और बाल अपराध जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस की कार्रवाई में लंबे समय से लंबित मामलों में आरोपियों की धरपकड़ भी शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सूचना तंत्र मजबूत किया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
Breaking News: कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का कड़ा एक्शन… 15 पटवारियों को किया निलंबित!
जनसुनवाई पर भी विशेष ध्यान
SDOP रूपेंद्र धुर्वे की कार्यशैली का एक प्रमुख पहलू जनसुनवाई भी बताया जा रहा है। थाने और कार्यालय में आने वाले लोगों की शिकायतों को सुनकर संबंधित मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। खासतौर पर पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेने और उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर पुलिस की सक्रियता और लगातार कार्रवाई से कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ने की बात सामने आ रही है। क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ अपराधियों पर कार्रवाई और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निराकरण को लेकर SDOP की भूमिका चर्चा में है।
स्थानीय स्तर पर सकारात्मक चर्चा
कानून व्यवस्था में सुधार और अपराध नियंत्रण का आकलन पुलिस रिकॉर्ड तथा आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर ही किया जा सकता है। फिलहाल सिरमौर क्षेत्र में SDOP रूपेंद्र धुर्वे की सक्रिय पुलिसिंग को लेकर स्थानीय स्तर पर सकारात्मक चर्चा बनी हुई है। जनता को इससे बेहद ही राहत मिली है, जिसके चलते उनकी तारीफ के पुल बांधे जा रही है।
MP News: फर्जी डिग्री के जरिए पाई शिक्षक की नौकरी… 51 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी









