MP में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले, बिजली बिल में मिली 20% तक की छूट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले, बिजली बिल में मिली 20% तक की छूट

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के स्मार्ट मीटर उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने में बिजली बिल में बड़ी राहत मिली है. कंपनी ने ‘टाइम ऑफ डे’ टैरिफ योजना के तहत दिन के समय बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को खास छूट दी है. सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच बिजली उपयोग करने पर उपभोक्ताओं को ऊर्जा शुल्क में 20 प्रतिशत तक की राहत मिली. इस योजना का फायदा भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में रहने वाले करीब 7 लाख 45 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को मिला है.

4 करोड़ 99 लाख 64 हजार रुपये की छूट सीधे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में

कंपनी के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल महीने में कुल 4 करोड़ 99 लाख 64 हजार रुपये की छूट सीधे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में दी गई. इससे उन लोगों को काफी राहत मिली है जिन्होंने अपने घर या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगवा रखे हैं. बिजली कंपनी का कहना है कि यह योजना उपभोक्ताओं को बिजली की बचत के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ सौर ऊर्जा आधारित बिजली उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की गई है.

स्मार्ट मीटर नई तकनीक पर आधारित

कंपनी के प्रबंध संचालक Rishi Garg ने बताया कि स्मार्ट मीटर नई तकनीक पर आधारित हैं और यह उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर नजर रखने में मदद करते हैं. इन मीटरों की खास बात यह है कि यह हर 15 मिनट में बिजली उपयोग का रिकॉर्ड तैयार करते हैं और इसकी जानकारी सीधे बिलिंग सर्वर तक पहुंच जाती है. इससे बिलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनती है और मानवीय गलती की संभावना भी काफी कम हो जाती है.

सोलर आवर में बिजली इस्तेमाल करने पर यह छूट

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड 10 किलोवाट तक है और जिन्होंने स्मार्ट मीटर लगवाए हैं, उन्हें सोलर आवर में बिजली इस्तेमाल करने पर यह छूट दी जा रही है. कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर अपनाएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं. यदि किसी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर या बिल से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए या शिकायत दर्ज करानी हो तो वह कंपनी के कॉल सेंटर 1912 पर संपर्क कर सकता है. इसके अलावा नोडल अधिकारी कैलाश कुमार चौधरी से ई-मेल के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले, बिजली बिल में मिली 20% तक की छूट | Khabar Digital | Khabar Digital