Chhindwara News : तामिया की वादियों में गूंज रहा है लाइट…कैमरा…एक्शन, तामिया-पातालकोट में शुरू हुई शूटिंग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Chhindwara News : तामिया की वादियों में गूंज रहा है लाइट…कैमरा…एक्शन, तामिया-पातालकोट में शुरू हुई शूटिंग

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ सतपुड़ा की खूबसूरत घाटियां ठंड में कभी धूप-कभी कोहरा…चारों तरफ हरियाली पहाड़ गांवों की गलियां और कही-कहीं बहते झरने…फिल्मों की शूटिंग के लिए मनचाही लोकेशन्स साऊथ फिल्म इंडस्ट्री को तामिया की ओर खींच रही है, यहां तेलगू फिल्म भैरवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है, साथ ही दो अन्य फिल्मों टारगेट व आडू बुलेट रा की शूटिंग शुरू होने वाली है।

फिल्मों की शूटिंग दे रही रोजगार
फिल्मों की शूटिंग के जरिए स्थानीय लोगों को भरपूर रोजगार भी उपलब्ध करवाया जा रहा है, छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण और जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के संवेदनशील रूख से तामिया में फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन माहौल तैयार किया गया है और तेलगू फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला आगे बढ़ रहा है मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला प्रशासन के सहयोग से तामिया में फिल्मों की शूटिंग के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं अनुमति समय सीमा में पूरी की जा रही है।

स्टाफ को दिया सुरक्षित माहौल
स्थानीय स्तर पर फिल्म मेकिंग से जुड़े स्टाफ को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाया जा रहा है, इससे साऊथ फिल्म इंडस्ट्री का झुकाव यहां पर शूटिंग के लिए लगातार बढ़ रहा है, नतीजा यह है कि आने वाले करीब 50 दिनों तक तामिया और इसके आस-पास के अंचल में लगातार तीन फिल्मों और वीडियो एलबल की शूटिंग की जाना है, साऊथ फिल्म इंइस्ट्री से छिंदवाड़ा आईं साउथ की जानी मानी प्रोडूयूसर विजयलक्ष्मी गुड़लुरी जी एवं डायरेक्टर जी अशोक जी (भैरवी), बी माधव रेड्डी जी एवं डायरेक्टर श्री कट्टा श्रीनिवासा जी (आडू बुलेट रा) और प्रोड्यूसर शेख नईम अहमद एवं डायरेक्टर तनिषा रूपा ने शूटिंग के लिए लोकेशन्स को फाइनल किया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/daylight-theft-gang-busted-in-chhindwara-gold-silver-worth-%e2%82%b95-50-lakh-recovered/

होम स्टे में भी होगी शूटिंग
तामिया में फिल्म की शूटिंग की व्यवस्था से जुड़े कोलंबस मल्टीमीडिया के लाइन प्रोड्यूसर उमरगुल खान ने जानकारी दी कि भैरवी, टारगेट और आडू बुलेट रा की शूटिंग के दौरान तामिया, पी डब्लू डी गेस्ट हाउस, पाटन गांव, तामिया व्यू प्वाइंट, तुलतुला मंदिर, तामिया बाजार की ज्यादा से ज्यादा लोकेशन दिखाई जाएगी। खान बताते हैं कि तामिया के लोगों का खुशमिजाज व्यवहार, सादगी भरे अंदाज, सुरक्षित माहौल और अच्छी लोकेशन के कारण हमारा प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग यहां हो। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित किए जा रहे पर्यटन ग्राम काजरा, सावरवानी में भी फिल्मों की शूटिंग होगी और होम स्टे को स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

स्थानीय लोगों को मिल रहा रोजगार
साऊथ की फिल्मों की शूटिंग से तामिया में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। तकनीकी स्टाफ में स्थानीय युवाओं का सहयोग लिया जा रहा है। होटल और कैटरिंग का काम लिया जा रहा है। स्थानीय कलाकारों, केटरर, पेंटर, ट्रेवल्स एवं अन्य लोगों को रोजगार से जोडने की पहल भी की जा रही है। तामिया से आकाश मंडराह एवं अमन सरवैया अपनी टीम के साथ इन फिल्मों के लिए असिस्टेंट लाइन प्रोड्यूसर का काम करेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Chhindwara News : तामिया की वादियों में गूंज रहा है लाइट…कैमरा…एक्शन, तामिया-पातालकोट में शुरू हुई शूटिंग | Khabar Digital | Khabar Digital