Alirajpur News: एसपी आलीराजपुर की ने दिए निर्देश, त्यौहारों पर पुलिस रहे चौकस

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Alirajpur News: एसपी आलीराजपुर की ने दिए निर्देश, त्यौहारों पर पुलिस रहे चौकस

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर रघुवंश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस नियंत्रण कक्ष आलीराजपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, पुलिस अधिकारी और समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाना था।

पुलिस अधीक्षक ने दिए विशेष दिशा-निर्देश
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए स्पष्ट और ठोस दिशा-निर्देश जारी किए। खासतौर पर दीपावली के समय बाजारों में होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन को विशेष रूप से मजबूत किया जाए। पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, और बाजारों के व्यस्ततम स्थलों पर पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर फिक्स पिकेट्स यानी स्थायी पुलिस चौकियां लगाई जाएंगी, साथ ही निरंतर रोड पेट्रोलिंग कराई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-police-bharti-2025-transgender-apply-date-extended-news/

पुलिस विभाग ने किया एक और नवाचार
बैठक में आलीराजपुर पुलिस के द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी नवाचार अभियान 'हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए' प्रारंभ करने की घोषणा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह ने बताया कि जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के सभी थानों में 'हेलमेट बैंक' की स्थापना की जाएगी। यह हेलमेट बैंक एक जनसहभागिता आधारित पहल है, जिसके तहत जिले के सक्षम नागरिक स्वेच्छा से हेलमेट खरीदकर थानों में उपलब्ध करा सकेंगे। बाद में इन हेलमेटों को पुलिस जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क प्रदान करेगी, ताकि वे सुरक्षित रूप से वाहन चला सकें। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को दंडित करना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखना है। यह पहल जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Alirajpur News: एसपी आलीराजपुर की ने दिए निर्देश, त्यौहारों पर पुलिस रहे चौकस | Khabar Digital | Khabar Digital