कटनी-रीठी मार्ग पर सड़क दुर्घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी-रीठी मार्ग पर सड़क दुर्घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-रीठी मुख्य मार्ग पर ग्राम देवडोंगरा स्थित पांडे वेयरहाउस के सामने बुधवार दोपहर दो वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन चालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना कुठला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय कटनी में भर्ती कराया गया।गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्घटना के संभावित कारणों, सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का गहन अवलोकन किया।निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी कुठला को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इनमें—दोनों वाहनों का मैकेनिकल निरीक्षण कर तकनीकी स्थिति की जांचसंबंधित चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाईमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु ठोस कदम उठानादुर्घटना संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करनाइसके अतिरिक्त हाईवे पर नियमित एवं सघन पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरटेकिंग में विशेष सावधानी बरतें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। तेज गति और लापरवाही न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य नागरिकों के लिए भी घातक सिद्ध हो सकती है।जिला पुलिस कटनी द्वारा सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी-रीठी मार्ग पर सड़क दुर्घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण | Khabar Digital | Khabar Digital