सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी --जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अभिनय विश्वकर्मा ने पीर बाबा बायपास नेशनल हाईवे स्थित ओवरब्रिज और कटनी शहर में प्रवेश मार्ग डायवर्जन प्वाइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि जो सांकेतिक चिन्ह और संकेतक बोर्ड क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, उन्हें तत्काल दोबारा लगाया जाए ताकि हाईवे से कटनी शहर में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की दुविधा या भ्रम का सामना न करना पड़े। उन्होंने सुरक्षा लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने के लिए डिस्प्ले बोर्ड, डायवर्जन पोल और लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।एसपी ने पीर बाबा बायपास क्षेत्र में अतिक्रमण कर दुकानें संचालित कर रहे लोगों को हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहा है। वहीं झिंझरी चौकी और यातायात थाना प्रभारी को लगातार पेट्रोलिंग करने तथा तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।पुलिस प्रशासन के अनुसार, सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार वाहन चेकिंग और चालानी कार्रवाई जारी है, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
पीर बाबा बायपास पर हादसों पर सख्त हुए एसपी, NHAI अधिकारियों संग लिया जायजा
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









