विशेष वाहन चेकिंग अभियान, पुलिस ने आटो चालकों को दिए यूनिक आईडी नंबर 

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

विशेष वाहन चेकिंग अभियान, पुलिस ने आटो चालकों को दिए यूनिक आईडी नंबर 

शाजापुर/आदित्य शर्मा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात पुलिस ने शहरभर में यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहनों के विरुद्ध निरंतर विशेष वाहन चेकिंग अभियान एसपी यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन व एएसपी टी०एस०बघेल के निर्देशन मे चलाया है।

यातायात पुलिस ने शहर में संचालित हो रहे तीन पहिया आटो रिक्शा वाहनों को यूनिक आईडी प्रदाय किये जाने के लिए विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया। शहर में संचालि आटो संचालकों के कागजात चेक किये, थाना कार्यालय से यूनिक आईडी नंबर प्रदान करते हुए वाहन चालकों से उनके वाहन संबंधित कागजात एवं ड्राइविंग लाइसेंस की कापी प्राप्त की गई। इन आटो चालकों का पृथक से चरित्र सत्यापन भी संबंधित थानों के माध्यम से किया जायेगा।

एएसपी टी.एस.बघेल ने बताया कि यातायात पुलिस को निर्देश दिये गये है कि आटो चालक क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, आते जाते क्षमता से अधिक सवारी न बैठाये, स्कूली बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाये। सभी को स्कूली वाहनों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स से अवगत कराये एवं स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन, यातायात नियमों की जानकारी भी दी जाये। 

यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि इस दौरान कुछ आटो चालक के पास दस्तावेज नहीं पाये जाने पर समयावधि में कागजात पूर्ण नहीं पाये जाने पर ऐसे आटो संचालक के आटो जब्त कर न्यायालय में भी प्रस्तुत किये जाएंगे। अन्य आटो चालक को भी थाना यातायात कार्यालय से यूनिक आईडी प्राप्त किये जाने के लिए निर्देश दिये गये है।

इस अवसर पर.यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला के साथ थाना यातायात पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक जितेन्द्र जाट, अशोक दुबे, प्रधान आरक्षकगण दिलीप आर्य, आशीष शर्मा एवं आरक्षकगण सुजीत विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, कमलेश शर्मा, अर्जुन चौहान उपस्थित थे।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी