सिवनी/राकेश यादव/ बंडोल थाना क्षेत्र के कलारबाकी गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने खेत से लौट रहे बुजुर्ग को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में कलरबाकी निवासी बुजुर्ग रामकुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मोटरसाइकिल सवार को भी गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मानवता की मिसाल पेश करते हुए राहगीर नाहिद खान ने घायल बाइक सवार को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अस्पताल ले जाना शुरू किया। रास्ते में 112 वाहन मिलने पर मरीज को उसमें शिफ्ट कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।







