कटनी में निगमायुक्त की सख़्ती, लंबित प्रकरणों और अवैध कॉलोनियों पर तेज़ कार्रवाई के संकेत

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में निगमायुक्त की सख़्ती, लंबित प्रकरणों और अवैध कॉलोनियों पर तेज़ कार्रवाई के संकेत

खबर डिजिटल कटनी,नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सोमवार को निगम कार्यालय में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न शाखाओं के लंबित प्रकरणों और शासकीय योजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर विकास और शासन की प्राथमिक योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निगमायुक्त ने संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे डोर-टू-डोर संपर्क कर अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करें और पीएम स्वनिधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाएं।जलापूर्ति व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने रोजाना शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, नियमित जल सैंपलिंग, जल स्रोतों की सफाई और शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही तालाबों, कुओं एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास से अतिक्रमण हटाने के आदेश भी दिए गए।नगर की अवैध कॉलोनियों पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा में बताया गया कि अब तक 9 कॉलोनाइजरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। निगमायुक्त ने सभी उपयंत्रियों को अपने-अपने वार्डों में सतत निगरानी रखने और शेष प्रकरणों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।बैठक में फायर सेफ्टी को लेकर भी सख्ती दिखाई गई। फायर एनओसी नहीं लेने वालों को नोटिस जारी करने और नगर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में प्रति सप्ताह मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा निगमायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ई-नगरपालिका, सफाई व्यवस्था, राजस्व वसूली, न्यायालयीन प्रकरणों, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में उपायुक्त शैलेष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री, राजस्व अधिकारी सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कटनी में निगमायुक्त की सख़्ती, लंबित प्रकरणों और अवैध कॉलोनियों पर तेज़ कार्रवाई के संकेत | Khabar Digital | Khabar Digital