रीवा कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की सख्ती, देर से पहुंचे कर्मचारियों को मुख्य गेट पर लगाई फटकार

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

रीवा कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की सख्ती, देर से पहुंचे कर्मचारियों को मुख्य गेट पर लगाई फटकार

रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ रीवा में नवागत कलेक्टर Narendra Kumar Suryavanshi ने प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन और समय पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में विलंब से पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को समझाइश दी गई और समय की पाबंदी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थिति आवश्यक है, ताकि आमजन से जुड़े कार्य बिना देरी के पूरे हो सकें। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए ई-एटेंडेंस व्यवस्था लागू करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

https://twitter.com/khabardigital/status/2049516269125468162?s=20

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचे, जहां उन्होंने देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को कतारबद्ध कराया। इस दौरान सख्त लहजे में सभी को समय पर कार्यालय पहुंचने की हिदायत दी गई। कलेक्टर ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में समय को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी