यहां के विद्यार्थी फिसड्डी, अंग्रेजी और गणित में है कमजोर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

यहां के विद्यार्थी फिसड्डी, अंग्रेजी और गणित में है कमजोर

रायपुर। तमाम पड़ोसी राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ के कक्षा दसवीं के बच्चे अंग्रेजी और गणित में बेहद कमजोर हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के सर्वे रिपोर्ट के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। इस रिपोर्ट ने फिर स्कूली शिक्षा के स्तर की कलई खोल दी है। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के महज 30.62 प्रतिशत बच्चे गणित की विभिन्न फार्मूले पर काम करने में बेहतर साबित हुए।

अंग्रेजी में स्थिति सभी राज्यों की खराब है, लेकिन छत्तीसगढ़ पड़ोसी राज्यों मध्यप्रदेश और बिहार के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। हालांकि छत्तीसगढ़ का अंग्रेजी में औसत उपलब्धि स्तर 30.17 प्रतिशत है, लेकिन पड़ोसी राज्यों का इससे भी कम है।राज्य में पहली बार एनसीईआरटी की ओर से हाईस्कूल स्तर पर 05 फरवरी 2018 को नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कक्षा दसवीं के 1994 स्कूलों के 79 हजार 983 बच्चों की सैंपलिंग परीक्षा ली गई थी। बच्चों को प्रत्येक विषय में 60-60 सवालों का जवाब ओएमआर शीट पर देना था। शिक्षक-प्राचार्यों से भी प्रश्नावली भरवाई गई थी।

हाई स्कूल स्तर पर केंद्र सरकार ने पहली बार ऐसा टेस्ट लिया है। आरटीई के तहत अभी तक पहली से आठवीं तक के सभी बच्चों को पास किया जाता रहा है। परिणाम कमजोर आने की वजह यही है। अंग्रेजी में दूसरों से बेहतर हैं, सुधार हुआ है। - केदार कश्यप स्कूल शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी