"तेवरी ग्राम पंचायत मे सडक निर्माण भ्रष्टाचार के आरोप ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क निर्माण पर उठे गंभीर सवाल, जांच में मिली अनियमितता

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

"तेवरी ग्राम पंचायत मे सडक निर्माण भ्रष्टाचार के आरोप ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क निर्माण पर उठे गंभीर सवाल, जांच में मिली अनियमितता

खबर Digital News रिपोर्टर /स्लीमनाबाद/कटनी- तेवरी ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक-4 में निर्माणाधीन सीसी सड़क एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर सड़क की खुदाई कर जांच करनी पड़ी। यह कार्रवाई खुद इस बात का संकेत है कि निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों की आशंकाओं को गंभीरता से लिया गया।शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में सड़क की चार स्थानों पर खुदाई कर मोटाई मापी गई। जांच में तीन स्थानों पर सड़क 6 इंच और एक स्थान पर 8 इंच मोटी पाई गई। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि कई हिस्सों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया और सड़क की मोटाई 4 से 5 इंच तक ही रखी गई। निर्माण के दौरान वाइब्रेटर मशीन का उपयोग नहीं किए जाने और गुणवत्ता से समझौता किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।मौके पर अधिकारियों ने पंचनामा तैयार कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह है कि यदि निर्माण कार्य पूरी तरह मानकों के अनुरूप था, तो शिकायत के बाद सड़क की खुदाई कर जांच की जरूरत क्यों पड़ी? क्या निर्माण एजेंसी ने गुणवत्ता से समझौता किया, या फिर ग्रामीणों की आशंकाएं निराधार हैं? इसका जवाब जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।जांच के दौरान जनपद सदस्य कमलेश जैन, देवराम कुशवाहा, दुखीलाल कुशवाहा, पंच सागर कुशवाहा, पूरन परस्ते सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मांग की है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग न हो और जनता को गुणवत्तापूर्ण सड़क मिल सके।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

"तेवरी ग्राम पंचायत मे सडक निर्माण भ्रष्टाचार के आरोप ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क निर्माण पर उठे गंभीर सवाल, जांच में मिली अनियमितता | Khabar Digital | Khabar Digital