सुनेरा पुलिस की कार्रवाही, डोडा चुरा, 14 लाख 11 हजार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

सुनेरा पुलिस की कार्रवाही, डोडा चुरा, 14 लाख 11 हजार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर/आदित्य शर्मा।शाजापुर जिले की सुनेरा पुलिस ने एसपी यशपाल राजपूत के निर्देशन व एएसपी टी.एस.बघेल के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के अवैध परिवहन करने के मामले बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 35 कट्टे मादक पदार्थ डोडा चूरा जिनकी किमत लगभग 14 लाख 11 हजार 520 रुपये है के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

सुनेरा थाना प्रभारी गोपाल निंगवाल ने बताया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि मक्सी तरफ से हाईवे होते हुए एक कंटेनर क्र. एमएच 40 सीएम 3102 का चालक शाहनवाज खान अपने वाहन मे अवेध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर सारंगपुर तरफ ले जा रहा है। जिस पर थाने के सामने एबी रोड पर नाकाबंदी की गई और लगभग 15 मिनट बाद मक्सी तरफ से मुखबिर द्वारा बताये नम्बर MH 40 CM 3102 का कंटेनर आया जिसे रोड पर स्टापर लगा कर व टार्च दिखाकर रोका बाद उक्त कंटेनर के चालक से उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम शाहनवाज खान पिता मोहम्मद शाहनजर खान जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी न्यु काजीपुरा मोहम्मदी मस्जिद के पास रतलाम का रहने वाला बताया। 

सुनेरा थाना प्रभारी गोपाल निंगवाल ने बताया कि पुलिस को उक्त ट्रक कंटेनर की तलाशी के दौरान केबिन के अंदर पीछे की ओर लगी प्लाई को बल पुर्वक हटाया गया तो उसके पीछे एक लोहे का छोटा दरवाजा था जिसके अंदर एक खुफिया पार्टिसन बना हुआ था जिसमे प्लास्टिक के काले रंग के कट्टे भरे हुए रखे थे। हमराह फोर्स व पंचान की मदद से कट्टो को निकाला तो उनके मुंह सिले हुए थे जिन्हे खोलकर चेक करने पर उनमे मादक पदार्थ डोडाचूरा पदार्थ होना पाया गया, जो कि 35 कट्टों में कुल 7 क्विटंल 5 किलो 760 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 14 लाख 11 हजार 520 रुपये होना पाया गया। वहीं एक जप्तशुदा टाटा कम्पनी का कंटेनर क्रं.एमएच 40 सीएम 3102 जिसकी कीमती करीबन 20 लाख रुपये के लगभग जिसे जप्त किया गया।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी गोपाल निंगवाल, उनि अरविन्द तोमर चोकी प्रभारी उकावता, सउनि दिलिप भिलाला, प्रआरगण विक्रम मण्डलोई (637), धर्मेन्द्रसिहं (558),  आरकक्षकगण घनश्याम (126), शेलेन्द्रसिहं तोमर (758) का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी