ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना को मिलेगी रफ्तार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना को मिलेगी रफ्तार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में ताप्ती नदी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य के जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर परियोजना को गति देने का निर्णय लिया गया।

इस अहम फैसले से ताप्ती नदी के जलस्तर को बनाए रखने और जल संकट से निपटने में मदद मिलेगी। बैठक में अधिकारियों को कार्ययोजना को जल्द अंतिम रूप देने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें…

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में ताप्ती नदी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र राज्य के जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पड़ोसी राज्यों के साथ उनके हित को भी ध्यान में रखकर नदी जल बंटवारे पर काम हो रहा हैं। हमारे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई और पीने का पानी मिले और साथ ही औद्योगीकरण के लिए पर्याप्त पानी दिया जा सके। इसी क्रम में महाराष्ट्र के साथ नदियों के संबंध में कई वर्षों से लंबित योजनाओं के प्राथमिक चरण की बातचीत को हमने आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

महाराष्ट्र के सीएम के साथ ताप्ती-कन्हान परियोजना पर चर्चा

सीएम डॉ यादव ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा कर ताप्ती और कन्हान नदी की लंबित परियोजना पर अब तेजी से ठोस काम किया जाएगा। इससे दोनों राज्यों के बीच अकेले ताप्ती के जल से लगभग 1 लाख 23 हजार हेक्टेयर का नया एरिया सिंचित हो सकेगा। हमारे प्रदेश के कई जिलों और तहसीलों जैसे बुरहानपुर, नेपानगर, खकनार, खालवा को लाभ मिलेगा।
इस परियोजना से नागपुर को भी पीने का पानी मिलेगा और छिंदवाड़ा में भी पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। उत्तर प्रदेश के साथ केन-बेतवा, राजस्थान के साथ पार्वती-काली-सिंध परियोजना शुरु होने के बाद अब महाराष्ट्र के साथ ताप्ती-कन्हान नदी परियोजना के रुप में आगे बढ़ेंगे

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी