Jhabua News: कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन बैठक संपन्न

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Jhabua News: कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन बैठक संपन्न

झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/कलेक्टर नेहा मीना द्वारा नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन की बैठक ली गई। बैठक में नशे के आदि व्यक्तियों को नशे की लत से छुटकारा दिलाए जाने के लिए जिले में नशीली दवाइयों/पदार्थों के सेवन से शारीरिक बीमारियों-दुष्प्रभावों के संबंध में जिले में व्यापक रूप से जनजागरुकता गतिविधियाँ चलाए जाने के निर्देश दिये गए।

कलेक्टर ने बैठक में निर्देशित किया कि ड्रग इंस्पेक्टर एवं पुलिस यह सुनिश्चित करें की जिले में शेड्यूल एक्स सम्बन्धी मेडिसिन की गहन जाँच हो। बिना प्रिस्क्रिप्शन के यह दवाईयाँ ना बेची जाए साथ ही स्टॉक रजिस्टर प्रॉपर मेन्टेन किया जाए। ड्रग इंस्पेक्टर ने बैठक में अवगत कराया कि विभिन्न कार्यवाही के तहत 4 लाइसेन्स कैंसिल एवं 11 सस्पेन्ड किये गये है।

कलेक्टर ने कहा कि संयुक्त दल के माध्यम से सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (कोटपा) के अन्तर्गत शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में स्थित दुकानों की जांच की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री ना की जाए। समस्त शालाओ के आस पास कही पर भी कोई मादक पदार्थ नहीं पाया जाना चाहिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस बघेल, एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर एस बामनिया, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले, एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी